spot_img

मीरजापुर: बाढ़ग्रस्त गांवों का जिला पंचायत सदस्य ने किया दौरा, राहत कार्यों में तेजी की मांग

spot_img

संवाददाता रामकुमार सिंह

मीरजापुर, जिले के नरायनपुर ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित गांवों का रविवार को जिला पंचायत सदस्य माता प्रसाद सिंह पटेल एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

दौरे के दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक लापरवाही और राहत कार्यों की धीमी गति को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पीड़ितों ने बताया कि अब तक कई क्षेत्रों में नावों की व्यवस्था अधूरी है और राशन, पीने का पानी, पशुओं के लिए चारे जैसी जरूरी सामग्री समय पर नहीं पहुंच पा रही है।

इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य माता प्रसाद सिंह पटेल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर आवश्यक मांगें रखीं, जिसमें प्रमुख रूप से अपर्याप्त नावों की संख्या बढ़ाने तथा राहत सामग्री को शीघ्र सभी बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला प्रभारी बसपा मिर्जापुर हरिबंश सिंह, आशीष कुमार ओझा, अरविंद ओझा, सुबाष सिंह, राजबली साहनी, नरवदेश्वर सिंह, पतालू यादव, प्रमोद कुमार सिंह, बजरंगी सिंह, अमरेंद्र पांडे, राजेश पांडे, बेबी साहनी समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह दौरा न सिर्फ जन समस्याओं को उजागर करने वाला रहा, बल्कि प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय और संवेदनशील बनाए रखने की दिशा में एक अहम प्रयास भी सिद्ध हुआ है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page