spot_img

गढ़ई नदी पर PWD का अवैध कब्जा बना बाढ़ का कारण, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के गोधना से लेवा मोड़ तक बन रही सड़क के चौड़ीकरण कार्य ने अब विवाद का रूप ले लिया है। नियामताबाद ब्लॉक,बुधवार पांडेयपुर के पास गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार द्वारा मिट्टी पाटकर करीब 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में मिट्टी डालकर नदी भूमि पर कब्जा कर सड़क चौड़ीकरण कर रहे हैं यह कार्य सिंचाई विभाग की आपत्ति और मना करने के बावजूद किया गया, जिससे अब इसके गंभीर परिणाम सामने आने लगे हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गढ़ई नदी में पहले से ही जलस्तर काफी बढ़ गया था। लेकिन नदी के प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र में मिट्टी डालकर किए गए अतिक्रमण के कारण अब पानी का बहाव बाधित हो गया है। नतीजा यह हुआ कि आसपास के खेतों में नदी का पानी भर गया और सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है और गुस्सा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग को चेतावनी दी थी कि नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। लेकिन विभाग द्वारा इसे नजरअंदाज करते हुए मिट्टी डालकर सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी रखा गया। जब इस पर सवाल उठाए गए तो पीडब्ल्यूडी विभाग ने जवाब दिया कि जितना हिस्सा नदी की भूमि पर कब्जा हुआ है, उसके बगल में नदी का चौड़ीकरण किया जाएगा।

हालांकि सिंचाई विभाग इस तर्क से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि नदी का प्रवाह एक संतुलित प्रणाली के तहत होता है और उसमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप बाढ़ जैसी स्थिति को जन्म दे सकता है, जिसका असर अब दिख भी रहा है। किसानों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला न सिर्फ अवैध कब्जे का है, बल्कि विभागीय तालमेल की कमी और लापरवाही का भी बड़ा उदाहरण बन गया है। अगर समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page