spot_img

भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर बड़ा बवाल, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

spot_img

संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा

भाजपा कार्यकर्ता सियाराम उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनके बड़े भाई शशिकांत उपाध्याय ने प्रशासन और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन द्वारा 10 लाख रुपये देकर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि जो भी व्यक्ति या अधिकारी परिवार से मिलने आ रहा है, वह न्याय दिलाने की बात नहीं कर रहा, बल्कि समझौता करने का सुझाव दे रहा है।

शशिकांत उपाध्याय ने यह भी बताया कि अब तक पीड़ित परिवार को एफआईआर की कॉपी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को योजनाबद्ध तरीके से रफा-दफा करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ने जो 10 लाख रुपये दिए हैं, उसे भी वे वापस करने को तैयार हैं, क्योंकि उन्हें इंसाफ चाहिए, न कि मुआवज़ा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सियाराम उपाध्याय की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है, जिससे परिवार बेहद नाराज़ है। उनका कहना है कि सरकार ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

शशिकांत उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सरकार न्याय के बजाय मामले को दबाने में जुटी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page