spot_img

Chandauli news तहसील दिवस में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

spot_img

संवाददाता – विनोद कुमार यादव,

विद्यालय में नहीं आते अध्यापक, धंसी सड़क से जूझ रहे लोग – एसडीएम ने अधिकारियों को फटकार लगाई

नौगढ़ (चंदौली)।
शनिवार को तहसील नौगढ़ परिसर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया।

बच्चे बिना पढ़ाई के भटक रहे हैं – पड़रिया के ग्रामीण

पड़रिया गांव के ग्रामीण अंगद, शैलेन्द्र, रमावती, डंगर, मालती, राधिका सहित दर्जनों लोगों ने शिकायत दर्ज कराई कि प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक पढ़ाने नहीं आते। कई बार खंड शिक्षा अधिकारी को फोन पर बताने के बावजूद कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
इस पर एसडीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कन्नौजिया को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी कि, “अगर अब दोबारा शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।”

धंसी सड़क से जूझ रहे लोग

झुमरिया मरवटिया गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़क धंस गई है और इसी रास्ते से साहब समेत दस गांवों के लोग गुजरते हैं। आवागमन बाधित होने पर एसडीएम ने अवर अधिशासी अभियंता को आदेश दिया कि दो दिन के भीतर सड़क दुरुस्त कराकर सोमवार तक ग्रामीणों के साथ फोटो प्रस्तुत करें। उन्होंने चेताया कि समयसीमा का पालन न करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

इस मौके पर तहसीलदार अनुराग सिंह, खंड विकास अधिकारी नौगढ़ अमित कुमार, नायब तहसीलदार प्रभुनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपेन्द्र साहनी समेत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, जो अधिकारी तहसील दिवस में अनुपस्थित पाए गए, उनके खिलाफ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ग्रामीणों ने जताई संतुष्टि

तहसील दिवस में समस्याओं पर हुई त्वरित सुनवाई और अधिकारियों को मिली फटकार से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और कहा कि प्रशासन की इस सख्ती से उन्हें समय पर समाधान की उम्मीद जगी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page