spot_img

Chandauli news,गढ़ई नदी चौड़ीकरण व सफाई की मांग को लेकर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की पदयात्रा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा


चंदौली। गढ़ई नदी के चौड़ीकरण एवं सफाई की मांग को लेकर चंदौली के पूर्व सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामकिशुन यादव ने पदयात्रा निकाली। पदयात्रा के माध्यम से उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया और उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे।
पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि पूर्व में हुई भारी बारिश के कारण गढ़ई नदी का जलस्तर बढ़ गया था, जिससे नदी ओवरफ्लो हो गई। इसके परिणामस्वरूप आसपास के इलाकों में किसानों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न होकर पूरी तरह बर्बाद हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा के बावजूद सरकार ने किसानों को अब तक उचित मुआवजा नहीं दिया है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जो किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। आज चंदौली जनपद का किसान बदहाली की स्थिति में है। न तो समय पर मुआवजा मिला और न ही भविष्य में ऐसी आपदा से बचाव के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया।


रामकिशुन यादव ने प्रशासन से मांग की कि गढ़ई नदी की तत्काल सफाई और चौड़ीकरण कराया जाए, ताकि आने वाले समय में बाढ़ जैसी स्थिति से किसानों की फसलों और गांवों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो समाजवादी पार्टी किसानों के हित में जनपद स्तर पर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
पदयात्रा में पूर्व विधायक एवं सपा नेता मनोज सिंह ‘डब्लू’ भी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी किसानों के साथ खड़ी रहेगी। इस पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रीय किसान शामिल हुए।


कार्यक्रम के अंत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news जिला अध्यक्ष काशीनाथ सिंह की कार्यशैली से नाराज भाजपा कार्यकर्ता, पद बदलने की चर्चा तेज

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली। भाजपा जिला अध्यक्ष काशीनाथ...

Chandauli news चंदौली में भगवान परशुराम जन्मोत्सव, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय रहे नदारद,

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली में  भगवान परशुराम जन्मोत्सव...

Chandauli news सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के नेतृत्व में अंबेडकर सम्मान अभियान’ पर संगोष्ठी आयोजन

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा, चंदौली। डॉ. भीमराव अंबेडकर...

You cannot copy content of this page