spot_img

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

spot_img
15 दिनों से नहीं बन रहा एमडीएम का भोजन, सेमरिया स्कूल में शिक्षक नदारद

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ (चन्दौली)।
तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेमरिया में शिक्षा और पोषण व्यवस्था की भयावह सच्चाई सामने आई है। बच्चों का निवाला गटकने के आरोपों के बीच एसडीएम के औचक निरीक्षण ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी।


ग्रामीणों की शिकायत पर जब उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास मित्तल विद्यालय पहुंचे, तो पाया गया कि स्कूल में 6 शिक्षक नियुक्त होने के बावजूद केवल एक सहायक अध्यापक अखिलेश सिंह ही उपस्थित थे।
शिक्षा मित्र संतोष, शिवानन्द, चन्द्रशेखर तथा सहायक अध्यापक संतोष यादव और चन्दन कुमार सिंह बिना सूचना के अनुपस्थित मिले, जिससे पढ़ाई पूरी तरह ठप पाई गई।
विद्यालय में 58 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था के चलते सिर्फ 13 बच्चे ही उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मध्याह्न भोजन (MDM) योजना पिछले 15 दिनों से बंद है। आरोप है कि इस अवधि में बच्चों के हिस्से का भोजन नहीं बनवाया गया, जिससे बच्चों का निवाला गटकने जैसे गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसडीएम ने मौके पर ही सभी अनुपस्थित शिक्षकों को अनुपस्थित दर्ज कराया और पूरे मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर कड़ी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही एमडीएम बंद रहने के मामले को भी गंभीरता से संज्ञान में लिया गया। यह मामला सिर्फ एक विद्यालय तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को उजागर करता है। अब देखना यह होगा कि दोषियों पर कार्रवाई होती है या फिर बच्चों का हक यूं ही कागज़ों में सिमटकर रह जाएगा।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news सैयदराजा विधायक ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह...

Chandauli news गढ़वा गांव में शाम होते ही खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से हमले में दंपती गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौलीचकरघट्टा थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव...

Chandauli news भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीएम मोदी के काफिले पर सोशल मीडिया पोस्ट कर जताई चिंता

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा उत्तर प्रदेश के चंदौली से...

सेमरा पुल के पास भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़/चंदौली।चकिया–नौगढ़ मार्ग पर बुध्दवार दोपहर एक दर्दनाक...

You cannot copy content of this page