इमिलिया चट्टी, मीरजापुर (20 जुलाई 2025): किसान कल्याण समिति जरगो कमाण्ड की मासिक बैठक अतरौली डाक बंगले पर दोपहर 12 बजे समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में किसानों ने इस वर्ष समय पर अच्छी वर्षा होने के चलते धान की रोपाई प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ईश्वर से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जरगो प्रणाली की समस्त नहरें 5 अगस्त 2025 तक चलाई जाएंगी ताकि सभी किसानों को धान की रोपाई के लिए आवश्यक सिंचाई जल उपलब्ध हो सके। समिति ने किसानों से अपील की कि वे धैर्यपूर्वक रोपाई करें। समिति ने भरोसा दिलाया कि इस वर्ष किसी भी किसान का खेत परती नहीं छोड़ा जाएगा और सभी की रोपाई कराई जाएगी।
साथ ही विभाग से अपेक्षा की गई कि वह नहरों के अंतिम छोर (टेल तक) तक नियमित रूप से पानी पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। संबंधित अधिकारियों से नहर संचालन के दौरान क्षेत्रीय दौरा करने और किसानों की समस्याओं को स्थल पर जाकर समझने की भी मांग की गई।
बैठक का संचालन महामंत्री हरिशंकर सिंह पटेल ने किया। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंगी कुशवाहा, सरदार अजीत सिंह, कंचन सिंह, प्यारेलाल मौर्य, अवर अभियंता अजीत पटेल, अजय प्रजापति, संदीप यादव, तार बाबू राम प्रसाद सिंह, सींचपाल कमलेश गुप्ता, राजेश चौधरी, अजय श्रीवास्तव सहित ज्ञान प्रकाश सिंह, चिरंजीव सिंह, ओमप्रकाश, कैलाश, शंकर सिंह, सेवा राम सिंह, रविशंकर सिंह और सुरजीत चौहान आदि पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
इस फैसले से क्षेत्रीय किसान समुदाय में उत्साह है और सभी को उम्मीद है कि इस बार भरपूर धान की खेती हो सकेगी।
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर के सातों विधानसभा में PDA चर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधानसभा जंगीपुर के जरगों गांव...
गाजीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के आलोक में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति (डी सीडीसी) की बैठक की कलेक्ट्रेट सभागार...
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को महाविद्यालय संस्कृत परिषद द्वारा किया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर...
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव द्वारा विकास खण्ड बाराचवर के अन्तर्गत स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कमसड़ी पर निर्माणाधीन कक्षा-कक्षों का स्थलीय...