spot_img

अलीनगर पुलिस और आरपीएफ ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर को दबोचा, 9 लाख की अवैध शराब बरामद

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्यवाही में एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया  है। आरोपी के पास से विभिन्न ब्रांड की बड़ी मात्रा में अवैध देसी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस और आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा है और उसे बिहार भेजने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को मौके पर दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से कई कार्टन में भरी हुई अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह शराब चंदौली से इकट्ठा कर बिहार में सप्लाई करता था, जहां इसकी अधिक कीमत मिलती है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त है और इसके पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page