spot_img

मेधावी छात्रों का सम्मान, राष्ट्रीय स्तर पर भी चमका चंदौली का नाम विधायक कैलाश आचार्य और डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बढ़ाया मेधावियों का उत्साह।

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली।कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित जनपद स्तरीय मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जिले के होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक चकिया कैलाश आचार्य, जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं मुख्य अतिथि रहे


इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा संबोधन दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होनहार छात्रों और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
तुलसी स्मारक सेवा इंटर कॉलेज, आश्रम के छात्र अमन ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर नौवां स्थान हासिल किया। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अमन को सांकेतिक चेक, टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को प्रोत्साहित करते हैं और उनके आत्मविश्वास को मजबूत बनाते हैं।हाईस्कूल परीक्षा 2025 में जनपद से 5 बालक और 4 बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, इंटरमीडिएट में 4 बालक और 6 बालिकाओं ने अपनी मेधा का परिचय दिया। इन सभी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र, सांकेतिक चेक और मेडल देकर सम्मानित किया गया।संत चरण देवपत्ती इंटर कॉलेज, चिलबिला, कमालपुर के छात्र बृजेश कुमार पाल ने 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता 2024-25 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा 75 हजार रुपये का सांकेतिक चेक और प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।विधायक कैलाश आचार्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “कड़ी मेहनत और लगन से ही जीवन में सफलता मिलती है। बेहतर पढ़ाई और अनुशासन के साथ छात्र भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, अधिकारी और शिक्षक बनकर देश का नाम रोशन करेंगे।”
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा, “शिक्षा से व्यक्ति की पहचान बनती है। यह सम्मान समारोह मेधावियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जनपद के इन होनहार छात्रों ने न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य में चंदौली का नाम रोशन किया है।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव, प्रधानाचार्यगण, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन मा. मुख्यमंत्री द्वारा छात्रों और खिलाड़ियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page