spot_img

कमलेश तिवारी बने केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा चन्दौली के जिलाध्यक्षसमाजहित सर्वोपरि रहेगा – कमलेश तिवारी

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली डीडीयू नगर। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा जनपद इकाई चन्दौली की बैठक सिद्धार्थपुरम स्थित सुधाकर दुबे के आवास पर कैप्टन विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

संरक्षक के रूप में सदानन्द दूबे, कैप्टन विनोद उपाध्याय और वीरेन्द्र द्विवेदी को मनोनीत किया गया, जबकि कमलेश तिवारी को जिलाध्यक्ष चुना गया। वरि. उपाध्यक्ष श्रीधर उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पांडेय, संतोष ओझा, एन.के. मिश्रा व एन.के. चतुर्वेदी बनाए गए। महामंत्री का दायित्व विशेश्वर मिश्रा को मिला, कोषाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय और संगठन मंत्री संतोष पांडेय बनाए गए।

इसके अतिरिक्त दिनेश ओझा मुनमुन, हिमांशु तिवारी, आर.के. चौबे, आजाद दूबे और लोकेश जोशी को भी संगठन में स्थान मिला।

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारी कांटों भरा ताज होती है, जिसे समाज ने उन्हें सौंपा है। वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से समाजहित में कार्य करते हुए ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे।

बैठक के पश्चात दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का समापन करते हुए कैप्टन विनोद उपाध्याय ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रामेश्वर तिवारी, कालीप्रसाद पांडेय, सुधांशु पांडेय, चन्द्रशेखर तिवारी, अभिषेक पाठक, उमेश दूबे, अशोक पांडेय, राकेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page