spot_img

चंदौली: खनन विभाग की अवैध वसूली का मामला ,मछली के शौक़ीन हैं खनन अधिकारी, बिहार से मछली देने वाले को थी दो ट्रकों की छूट

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद में खनन विभाग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हाल ही में विभाग के अधिकारियों पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, खनन अधिकारी मछली के शौकीन थे और बिहार से मछली पहुंचाने वालों को दो ट्रकों की ‘फ्री एंट्री’ की विशेष छूट दी जाती थी।

17 जून 2025 को सकलडीहा क्षेत्र में चार ट्रकों से जबरन 2.70 लाख रुपये की वसूली की गई थी। इस मामले में ट्रक मालिक ने वाराणसी जोन के एडीजी से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद जांच शुरू हुई। जांच में खनन अधिकारी गुलशन कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खनन विभाग के कुछ अधिकारियों का तथाकथित पत्रकारों के साथ गठजोड़ भी था अब पुलिस इन सभी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगाल सकती है।

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद खनन विभाग की जमकर किरकिरी हो रही है। विभाग की कार्यप्रणाली और ईमानदारी पर सवाल उठने लगे हैं। आमजन और ट्रांसपोर्टर वर्ग में भारी रोष व्याप्त है, जो प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page