spot_img

चंदौली: बीजेपी नेता के चचेरे भाई को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत, इलाके में तनाव

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के सहदुल्लापुर गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां एक मनबढ़ युवक ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता के चचेरे भाई संतोष मौर्य को गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

गोली लगने के बाद परिजन संतोष को गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की खबर फैली, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ अस्पताल और घटनास्थल पर जमा हो गई।

सूचना पर चकिया कोतवाली की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक कैलाश आचार्य भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर दुख जताया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर यह वारदात हुई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page