spot_img

OM डिजिटल लाइब्रेरी का SHO अर्जुन सिंह ने किया उद्घाटन, छात्रों को दी मेहनत की सीख

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली शहाबगंज गांधी स्मारक कॉलेज रोड, डाक बंगला के सामने शुक्रवार को OM डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन शहाबगंज थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया।

इस अवसर पर SHO अर्जुन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “मेहनत और लगन से पढ़ाई करें। आपके माता-पिता किस कठिनाई से पैसे जुटाकर आपको पढ़ाते हैं, यह वही जानते हैं। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही आपका पहला कर्तव्य है। पढ़ाई में किसी भी सहायता की आवश्यकता हो—किताब हो या अन्य जरूरत—बेझिझक मुझसे संपर्क करें, हर संभव मदद की जाएगी।”

लाइब्रेरी के संचालक दिलीप गुप्ता ने बताया कि यह एक Complete Self Study Centre है। यहां विद्यार्थियों के लिए एसी कमरे, हाईस्पीड वाई-फाई, आरओ शुद्ध पानी, सीसीटीवी निगरानी, पावर बैकअप, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, वाहन पार्किंग और लड़कियों के लिए अलग डे शिफ्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

इस मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह, दशरथ गुप्ता, सुबास विश्वकर्मा, सत्यनंद रस्तोगी, डी.के. साहनी, जयचंद्र कुमार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और छात्रों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने लाइब्रेरी की सुविधाओं का अवलोकन किया और इस सराहनीय पहल के लिए आयोजकों का आभार जताया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page