spot_img

चकिया: सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का 52वाँ जन्मदिन मनाया

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

चंदौली,चकिया नगर स्थित आदित्य पुस्तकालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वाँ जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “2027 में सपा सरकार” जैसे नारों से जोश का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में चकिया विधानसभा के प्रमुख समाजवादी नेता, महिला मोर्चा, लोहिया वाहिनी, छात्र संगठन एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अखिलेश यादव को जननायक बताते हुए उनके कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कुंजी है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राव ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर तैयारी करने का आह्वान किया। सपा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा कि अखिलेश यादव केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जो युवाओं, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की आवाज बन चुके हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 2027 में सपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। यह जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि बदलाव की शुरुआत है। कार्यक्रम में प्रभु नारायण यादव, लल्लु यादव, विनोद सोनकर, अजय गुप्ता, मनोज यादव, बब्बन सिंह यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page