spot_img

चंदौली में गंगा के बाद अब कर्मनाशा नदी का कहर संभावित, प्रशासन अलर्ट पर

spot_img

संवाददाता विनोद कुमार यादव

चंदौली जनपद में बाढ़ की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। पहले से ही गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने जनपद के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई हुई है, वहीं अब कर्मनाशा नदी के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। नौगढ़ क्षेत्र स्थित चंद्रप्रभा बांध से करीब 15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे नए क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

बताया जा रहा है कि विगत कुछ दिनों से लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा बांध पूरी तरह भर गया था। पानी का दबाव बढ़ने के कारण बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया, जिससे कर्मनाशा नदी के किनारे बसे गांवों में खतरा बढ़ गया है।

गौरतलब है कि चंदौली जनपद पहले से ही गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित है। अब कर्मनाशा में पानी छोड़े जाने के बाद बिहार बॉर्डर से सटे तटवर्ती इलाकों — खासकर नौगढ़, शहाबगंज, सकलडीहा और चकिया क्षेत्र — में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है।

प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए संबंधित विभागों, पुलिस थानों व बाढ़ चौकियों को सूचित कर दिया है। तटवर्ती गांवों में मुनादी के माध्यम से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। राहत व बचाव दलों को सक्रिय कर दिया गया है और संभावित खतरे को देखते हुए नावों, राहत सामग्री और चिकित्सा टीमों की तैनाती की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page