
संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह
यूपी जनपद चंदौली अंतर्गत विकासखंड साहबगंज के ग्राम पंचायत नौडीहा स्थित राम जी महादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
वहीं विद्यालय के प्रबंधक शुभम सिंह एवं प्रधानाचार्य मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा तिरंगा रैली के माध्यम से नगर भ्रमण कर नगर वासियों के हृदय में देश प्रेम की भावना को जागृत करते हुए राष्ट्रभक्ति के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया
तिरंगा रैली के कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के संस्थापक श्री राम जी सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया
वहीं भारत माता की जय के उद्घोष से सारा नगर गूंज उठा




