spot_img

Chandauli news अलीनगर क्षेत्र, बरहुली,युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहुली गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गांव निवासी कृष्णा गिरी (35 वर्ष) ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कृष्णा ने घर का दरवाज़ा अंदर से बंद कर लिया था और फिर यह खौफनाक कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह आत्महत्या की वजह मानी जा रही है, लेकिन पूरे मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, और परिवार में कोहराम मचा है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों को लेकर गहन पड़ताल की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page