spot_img

Chandauli news,नौगढ़ रेंज में वन सुरक्षा की शर्मनाक तस्वीर! आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेती करते पकड़े गए चार वाचर, केस दर्ज

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ चन्दौली।
नौगढ़ रेंज में वन सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उस समय उजागर हो गई, जब आरक्षित वन भूमि पर अवैध खेती का सनसनीखेज मामला सामने आया। गेहूं और सरसों की फसल बोने के आरोप में वन विभाग ने सुरक्षा प्रहरी के रूप में तैनात चार वाचरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को मिली शिकायत के बाद कराई गई जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिन वाचरों पर जंगल की रक्षा की जिम्मेदारी थी, वही आरक्षित वन भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे थे। इसे वन कानूनों का खुला उल्लंघन और घोर अनुशासनहीनता मानते हुए विभाग ने तत्काल कानूनी कार्रवाई की।
वन विभाग ने अवैध कब्जे वाली भूमि को वर्ष 2026-27 की विभागीय प्लांटेशन योजना में शामिल करते हुए चिन्हित कर लिया है। आगामी दो दिनों के भीतर वहां बोना-नाली निर्माण, गड्ढा खुदाई और सुरक्षा खाई का कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे भूमि को पुनः वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सके।
मामले में संबंधित वाचरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला, तो विभागीय नियमों के तहत उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।
वन विभाग ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि आरक्षित वन भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसे मामलों पर विशेष निगरानी रखते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page