spot_img

बबुरी चंद्रप्रभा नदी में उफान, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील 10000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली लगातार हो रही भारी बारिश के चलते चंद्रप्रभा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। नदी का जलस्तर उसकी निर्धारित क्षमता को पार कर चुका है, जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। थाना बबुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितौड़ी के पास स्थित सीपी रेगुलेटर के फाटक को प्रशासन द्वारा खोल दिया गया है, जिससे लगभग 10,000 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

जलस्तर में इस तीव्र वृद्धि के कारण नदी के तटवर्ती इलाकों में खतरा बढ़ गया है। चंदौली प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी तरह सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं। प्रशासन ने विशेषकर तट के पास बसे गांवों के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था करें और बच्चों, वृद्धजनों तथा मवेशियों को नदी के समीप न ले जाएं।

राजस्व, पुलिस और राहत टीमें अलर्ट मोड में हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है।

चंदौली प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।
सावधानी ही बचाव है, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page