spot_img

पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय अमाव में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह


जनपद चंदौली के विकासखंड साहबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अमाव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ की गई। ध्वजारोहण के बाद बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर देशभक्ति नारों के साथ राष्ट्र को नमन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और कविता पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों, ग्रामवासियों और शिक्षकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी दर्शकों का हृदय जीत लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से परिसर गूंज उठा।

प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आजादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक उत्तरदायित्व की भावना है, जिसे हमें शिक्षा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिठाइयों का वितरण किया गया और सभी ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया। समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीणों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष और यादगार बना दिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page