spot_img

नौगढ़ बटौवा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा

spot_img


संवाददाता : विनोद कुमार यादव

आमने-सामने बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

रविवार की शाम थाना नौगढ़ क्षेत्र के बटौवा मोड़ पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। आमने-सामने हुई दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक की पहचान रामप्यारे पुत्र लालब्रत (27 वर्ष), निवासी बाघी, थाना नौगढ़ के रूप में हुई है। दूसरा मृतक, जिसकी, की पहचान मुंशी पुत्र हीरालाल (25 वर्ष), निवासी ग्राम सिकरवार निपनिया, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम प्रदीप यादव पुत्र चन्द्रदेव यादव (24 वर्ष), निवासी बाघी, थाना नौगढ़ है।

टक्कर की गूंज से मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार से आ रही थीं। जैसे ही बटौवा मोड़ पर आमने-सामने आईं, जोरदार आवाज के साथ भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए। हादसे में बाइक सवार रामप्यारे और मुंशी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रदीप यादव गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन-फानन में प्रदीप को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

गांवों में मातम का माहौल

रामप्यारे की मौत की खबर मिलते ही बाघी गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक मुंशी के घर सिकरवार निपनिया (रायपुर, सोनभद्र) में भी मातम छा गया। बताया गया कि गंभीर हालत में उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया रेफर किया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों की नाराजगी – बटौवा मोड़ बना ब्लैक स्पॉट

ग्रामीणों का कहना है कि बटौवा मोड़ पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे रोके जा सकें।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही नौगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि घायल प्रदीप यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच में जुट गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page