
संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह
चकिया कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात से हो रही लगातार वर्षा के कारण मूसाखाड बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिसके कारण 10 में से 8 फाटक खोल दिए गए।
बांध से लगभग 25000 क्यूसेक पानी छोड़ गया जिसके परिणाम स्वरूप लतीफ शाहबाध से 6.5 फीट पानी गिर रहा है सहायक अभियंता राकेश तिवारी के अनुसार ऊपर के बाध से पानी छोड़े जाने के कारण मूसा खाडबांध से और अधिक पानी छोड़े जाने की संभावना है। वर्षा की स्थिति पर नजर रखी जा रही है जल स्तर के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे




