spot_img

Chandauli news,उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के तीसरी बार सदस्य बने शिवमंगल बीयार, जनपद में खुशी की लहर

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली: जनपद के लिए एक बार फिर गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब बबुरी क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवमंगल बीयार को तीसरी बार उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति से न केवल उनके समर्थकों में, बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।

शिवमंगल बीयार भाजपा के उन कर्मठ और समर्पित नेताओं में से हैं, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वर्षों तक कार्य किया है। सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा के लिए उन्होंने कई बार आवाज उठाई है, और यही कारण है कि उन्हें लगातार तीसरी बार इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे जनपद चंदौली के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि शिवमंगल बीयार की नियुक्ति से निश्चित ही पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा और सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और आम नागरिकों ने भी उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी समाज के वंचित वर्गों की आवाज बनकर कार्य करते रहेंगे। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page