spot_img

Chandauli news, नाला PWD पर अवैध कब्जा हटाने गई प्रशासन को ग्रामीणों ने खदेड़ा,बोलें प्रभावशालियों पर भी कार्रवाई  होनी चाहिए,केवल गरीबों पर नहीं,

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेयपुर मार्केट में रविवार को अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन को मौके से वापस खदेड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि धरी के सामने स्थित नाले और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय केवल चुनिंदा लोगों को ही निशाना बना रहा है।


ग्रामीणों ने कहा कि यदि प्रशासन वास्तव में अवैध कब्जा हटाना चाहता है तो सभी लोगों द्वारा किए गए अवैध कब्जों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि किसी के इशारे पर एकपक्षीय कार्रवाई की जा रही है, जिससे गांव में असंतोष का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों के कब्जों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जबकि आम और गरीब लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले पर किए गए अवैध कब्जों के कारण गांव में आए दिन जलजमाव की समस्या बनी रहती है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और घरों तक पहुंच जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलजमाव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरकार लगातार यह निर्देश देती है कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा न किया जाए, तो फिर नाले जैसी सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कैसे होने दिया गया। उन्होंने मांग की कि नाले और पीडब्ल्यूडी की जमीन से सभी अवैध कब्जे हटाकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।


इस मामले में उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान जहां भी समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां की जमीन को नियमानुसार खाली कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है और किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page