spot_img

Chandauli news जयमोहनी रेंज में वन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

गरजा बुलडोज़र, चोरमरवा बीट में अवैध कब्जों का सफाया जंगल बचाने की निर्णायक मुहिम

नौगढ़ (चंदौली)। जयमोहनी वन रेंज में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग ने शुक्रवार को अब तक की सबसे सख़्त और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरमरवा बीट में जंगल की जमीन को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया। वन क्षेत्राधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चले अभियान में जेसीबी मशीनों से जंगल के बीच बनी झोपड़ियों, कच्चे निर्माण और अवैध खेती को ध्वस्त कर दिया गया। वन विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि अब जंगल में अवैध रूप से एक इंच जमीन पर भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में हरियाबाद बीट में प्रस्तावित अभियान पुलिस बल के अभाव में स्थगित हुआ था, लेकिन मुकदमा संख्या 12/2025-26 दर्ज होने के बाद चोरमरवा बीट में हो रहे नए कब्जों पर सीधी कार्रवाई का आदेश दिया गया। बार-बार चेतावनी के बावजूद कब्जेदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके चलते विभाग ने सख़्त कदम उठाया।
रेंजर अमित श्रीवास्तव ने मौके पर दो टूक कहा, “जंगल कि भुमि किसी की जागीर नहीं है। पेड़ काटकर खेती करना और झोपड़ी खड़ी करना गंभीर अपराध है। जो लोग समझाने पर नहीं समझ रहे, उन्हें बलपूर्वक हटाया जाएगा। वन और वन्यजीवों से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभाग वास्तविक वनवासियों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा करेगा, लेकिन बाहरी लोगों द्वारा जंगल हड़पने की कोशिश को कुचल दिया जाएगा। अब ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार और कठोर अभियान जारी रहेगा।
मझगाईं और नौगढ़ रेंज की संयुक्त टीमों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और नियोजित ढंग से की गई। देखते ही देखते अवैध बसावट को जमींदोज़ कर वन भूमि को मुक्त कराया गया। अभियान में वन दरोगा सोमेश प्रथम, सोमेश द्वितीय, महेंद्र प्रताप, शोभित श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, गुरुदेव, जागृति यादव, सावित्री सहित वन रक्षक प्रेम सिंह, मुलायम सिंह, चंद्रशेखर यादव, भोला नाथ यादव, प्रमोद यादव, निर्भय सिंह, धर्मवीर, अभिषेक, बीरबल, राजेंद्र, शिवपाल समेत बड़ी संख्या में सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे। वन विभाग की इस निर्णायक कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है, जबकि क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने इसे जंगल संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page