spot_img

Chandauli news बाढ़ निरीक्षण के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- खंभे में बांध देंगे

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंद्रप्रभा और गढ़ई नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया है। लगभग एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। हालात का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने शनिवार को बबुरी क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का दौरा किया और वहां की स्थिति को देख भड़क उठे।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा, “आप लोग काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं। नदी की सफाई नहीं हो पा रही है। क्या करते हैं आप लोग? अब बांधकर खंभे में काम कराना पड़ेगा तभी समझ आएगा।”

राणा प्रताप सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों से सीधा सवाल किया कि आखिर इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद विभाग कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठा रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द विभागीय लापरवाही के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के चीफ से भी फोन पर बात की और तुरंत निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी जमीन पर उतरकर काम नहीं करेंगे, तब तक हालात नहीं सुधरेंगे। ग्रामीणों ने भी शिकायत की कि बाढ़ से खेतों और घरों में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन प्रशासनिक मदद नहीं मिल पा रही है।

राणा प्रताप सिंह ने यह भी आश्वासन दिया कि वे इस मामले को उच्च स्तर पर उठाएंगे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दिलवाने का प्रयास करेंगे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page