spot_img

Chandauli news,ऑटो और पिकअप की भीषण भिड़ंत में 20 घायल, कई की हालत नाजुक

spot_img

संवाददाता विनोद यादव

नौगढ़ चन्दौली।
तहसील क्षेत्र के नौगढ़–मधुपुर मार्ग पर चोरमरवा के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे टोटो (ऑटो) में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें बैठे करीब 20 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।


अधिकारी मौके पर, राहत कार्य तेज
घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी विकास मित्तल और क्षेत्राधिकारी नामेद्र कुमार रावत स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. सत्या सिंह व डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि कई घायल अचेत अवस्था में लाए गए थे। गंभीर चोटों के कारण सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल चकिया रेफर कर दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
ये लोग हुए घायल
हादसे में घायल प्रमुख लोगों में –
गीता (8 वर्ष), मोनिका (50 वर्ष), अनीता बलवंती (55 वर्ष), प्यासी, भगवती अमली (50 वर्ष), गिरजा (45 वर्ष), गुड्डी (50 वर्ष), रंजन कुमार (25 वर्ष), संगीता (40 वर्ष), सरिता सहित अन्य सवारियां शामिल हैं। सभी नौगढ़ से मधुपुर की ओर जा रहे थे।
प्रारंभिक कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे सामने से आ रहे ऑटो में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया और यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन की तत्परता से राहत एवं उपचार कार्य तेजी से जारी है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने किया शिलान्यास 7 साल बाद भी नहीं हुआ चालू ट्रामा सेंटर, डिप्टी सीएम ने भी किया था...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली,मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के महेवा...

Chandauli news सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को, विधायक रमेश जायसवाल सदन में, बातों में लपेटे अपने निधि का हिसाब,,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा...

Mau news आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली को लेकर सुभाषपा का ज़ोरदार जनसंपर्क अभियान

वसीम खान मऊ रिपोर्टर आजमगढ़:सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा...

You cannot copy content of this page