spot_img

Chandauli news सपा सांसद वीरेंद्र सिंह को, विधायक रमेश जायसवाल सदन में, बातों में लपेटे अपने निधि का हिसाब,,?

spot_img

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के मुगलसराय विधानसभा से विधायक रमेश जायसवाल ने सदन में जोरदार तरीके से अपनी बात रखते हुए सपा सांसद वीरेंद्र सिंह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद को चुने हुए लगभग दो वर्ष पूरे होने वाले हैं, ऐसे में यह जनता का अधिकार है कि उन्हें बताया जाए कि सांसद निधि का पैसा किन-किन विकास कार्यों में खर्च किया गया है। विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा है और जनता के धन का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक होना चाहिए।

रमेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई आवश्यक विकास कार्य लंबित पड़े हैं, लेकिन सांसद निधि के उपयोग को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यदि निधि का सही उपयोग हुआ है तो उसका विवरण सार्वजनिक मंच पर रखा जाना चाहिए, ताकि जनता स्वयं मूल्यांकन कर सके।

इसके साथ ही विधायक ने मुगलसराय क्षेत्र में स्थायी तहसील की मांग को भी सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए स्थायी तहसील की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इससे आम नागरिकों को राजस्व और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज न भटकना पड़ेगा।
विधायक ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास जनहित से जुड़े ठोस मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीतिक

आरोप-प्रत्यारोप में लगा रहता है, जबकि भाजपा सरकार विकास और पारदर्शिता के एजेंडे पर कार्य कर रही है।
सदन में उठाए गए इन मुद्दों को लेकर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है और आने वाले समय में इस पर और भी चर्चा होने की संभावना है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news हाईटेंशन तार ने ली जान: सूचना के बाद भी नहीं चेता विभाग, जेई पर गंभीर लापरवाही का आरोप

संवाददाता विनोद यादवनौगढ़/चंदौली:तहसील नौगढ़ क्षेत्र के टिकुरिया गांव में...

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

You cannot copy content of this page