spot_img

Chandauli news तेज रफ्तार बोलेरो नहर में पलटी, गोवंश से भरी गाड़ी में एक तस्कर की मौत, साथी फरार

spot_img

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह

शहाबगंज (चंदौली)। थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बोलेरो में अवैध रूप से गोवंश लदे हुए थे। हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौका पाकर भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में शहाबगंज थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नहर में पलटी बोलेरो को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बोलेरो अत्यधिक रफ्तार में थी। मोड़ पर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे नहर में जा पलटी। वाहन में फंसे गोवंश में कई की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक तस्कर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page