spot_img

Chandauli News: बाढ़ पीड़ितों के साथ दिखावे का खेल: मदद या प्रचार, बस अखबार में फोटो आना चाहिए,नेता जी सेल्फी में परेशान

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के कई ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा नदी का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। पानी गांवों में घुस चुका है और सैकड़ों परिवार पलायन को मजबूर हो चुके हैं। फसलें बर्बाद हो गई हैं, घरों में पानी भर गया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इस मुश्किल समय में प्रशासन द्वारा राहत और बचाव के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन संसाधनों की कमी और प्रभावित लोगों की बढ़ती संख्या के कारण ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

ऐसे गंभीर समय में जनप्रतिनिधियों का रवैया जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। कुछ नेता केवल दिखावे के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जा रहे हैं, अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी ‘संवेदनशीलता’ का प्रदर्शन कर रहे हैं। कई स्थानों पर देखा गया कि नेता केवल एक-दो घंटे के लिए पहुंचते हैं, सेल्फी लेते हैं, अधिकारियों को डांटते हैं — ताकि ऐसा लगे कि वे जनता के लिए कुछ कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि ना तो उन्होंने अपने निजी संसाधनों से कोई सहायता की और ना ही कोई ठोस राहत कार्य शुरू कराया।

गांव वालों का कहना है कि चुनाव के समय यही नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं, हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने की बात करते हैं, लेकिन अब जब ज़मीनी स्तर पर मदद की सबसे ज्यादा ज़रूरत है, तब ये नेता केवल कैमरे के सामने आने तक सीमित हैं। कोई भी जनप्रतिनिधि न तो अपने फंड का सही इस्तेमाल कर रहा है और न ही स्वयं आर्थिक सहायता दे रहा है।

जनता का आक्रोश जायज़ है। कठिन परिस्थितियों में केवल प्रचार की राजनीति करना अमानवीय है। यह समय दिखावे का नहीं, बल्कि ज़मीनी स्तर पर मदद का है। प्रशासन अपनी सीमित क्षमता के बावजूद कोशिश कर रहा है, लेकिन जब तक जनप्रतिनिधि ईमानदारी से आगे नहीं आएंगे, तब तक राहत अधूरी ही रहेगी।

जरूरत है कि हम ऐसे दिखावटी नेतृत्व को पहचानें और सच्चे सेवा भाव रखने वालों को आगे लाएं, जो संकट के समय भी जनता के साथ खड़े रहें — बिना कैमरे और सेल्फी के।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page