spot_img

चंदौली: असलहे की नोक पर पत्रकार व डेयरी व्यवसायी से 2 लाख की लूट, अलीनगर थाना क्षेत्र में सनसनी

spot_img

ब्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा

चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने पत्रकार और डेयरी व्यवसायी को असलहे की नोक पर लूट लिया। बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के बगल में इस वारदात को अंजाम दिया, जहां पीड़ित व्यक्ति बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था।  

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्रकार जो डेयरी का व्यवसाय भी करते हैं, बैंक से लगभग 2 लाख रुपये निकालकर अपने कार्यस्थल की ओर जा रहे थे। तभी पहले से रेकी कर रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। असलहा दिखाकर डराने के बाद, बदमाशों ने असलहे के मुठिया से वार भी किया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना स्थल एक निजी हॉस्पिटल के पास बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संभावित रास्तों की नाकेबंदी भी की गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आमजन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि बदमाश काफी समय से पीछा कर रहे थे, जो इस बात का संकेत है कि लुटेरों ने पहले से रेकी की थी।

फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस तरह की घटनाएं जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाती हैं। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page