spot_img

एक फंदे में लटकी मिली मां-बेटे की लाश, क्या थी मजबूरी जो कर लिया सुसाइड

spot_img

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. करकटपुर गांव में एक विवाहिता ने अपने 16 महीने के मासूम बच्चे के साथ फांसी लगाकर जान दे दी. इस बात की जानकारी परिवार और ग्रामीणों को तब हुई, जब परिवार के लोग खेत से घर पहुंचे और बहू से खाना मांगा, लेकिन कोई आवाज नहीं आई. जब कमरे में गए तो देखा की एक ही फंदे से डेढ़ वर्ष का बेटा ऋषभ और 22 वर्षीय बहू सालिता लटकी हुई थी. आनन-फानन में गांव वालों ने डायल 112 पर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई.
मिली जानकारी के मुताबिक, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के करकटपुर गांव निवासी राहुल गोंड की शादी कुछ साल पहले सलिता (22) से हुई थी. उसका डेढ़ वर्ष का एक बेटा ऋषभ भी था. पति से विवाद के कारण सलिता ने यह खौफनाक कदम उठाया. इस बात की पूरे गांव में चर्चा है. सलिता 15 दिन पहले ही अपने मायके से वापस करकटपुर गांव ससुराल आई थी. उसकी शादी राहुल से 2021 में हुई थी. सलिता के सुसाइड करने की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई, जब काम करके घर लौटे तो देखा कि बच्चे के संग सलिता फंदे से झूल रही है.

एएसपी ने दी घटना की जानकारी-

घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. जानकारी पर करीमुद्दीनपुर पुलिस के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर भी मौके पर पहुंचे और बताया कि मृतका की शादी तीन साल हुई थी. आज उसने अपने बेटे के साथ सुसाइड कर लिया. तहसीलदार की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पति जबरदस्ती बिदाई कराकर घर लाया था-

पुलिस के द्वारा मृतका के माता-पिता को भी इस घटना की जानकारी दी गई. इसके कुछ देर बाद मृतका के माता-पिता भी घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं मृतका सलीता के मां का आरोप था कि उसका दामाद शराब का आदी था और शराब पीने के कारण परिवार में आए दिन विवाद की स्थिति हुआ करती थी. करीब 15 दिन पूर्व जबरन मायके से उसकी विदाई कर कर लाया था. वहीं मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page