spot_img

जेल में अवैध PCO चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, जेलर व डिप्टी जेलर निलंबित

spot_img

गाजीपुर‌। जिला जेल में बंदियों को मोबाइल फोन पर बात कराने के मामले में शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई की गई है। डीजी जेल ने जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है।
जिला जेल में प्राइवेट नंबर से कॉल कराने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने की पुष्टि होने के बाद डीजी जेल ने जेलर राकेश कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर सुखवती देवी को निलंबित कर दिया। इधर, जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह पर कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र लिखा गया है।बता दें कि जेल के अंदर से फोन कॉल करवाने के मामले में पुलिस-प्रशासन की जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इस दौरान डीआईजी जेल की जांच में सभी दोषी पाए गए। जांच में जेल में अवैध पीसीओ चलाने का मामला सामने आया है।बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी विनोद गुप्ता के फोन पर बात करने और पीड़ितों को धमकाने का मामला सही पाया गया। उसने कॉल कर मामले में गवाही न देने की बात कही थी। बदले में पैसा देने का वादा किया था। मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद डीजी जेल ने निलंबन की कार्रवाई की है।पुलिस-प्रशासन की जांच से पता चला कि विनोद के साथ ही और भी बंदी-कैदियों को मोबाइल फोन पर बात कराई गई है। कई बंदी-कैदियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला सामने आया है। सुविधा लेने वालों को मोटी रकम देनी पड़ती है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page