spot_img

तेज रफ्तार कार का कहर — चाचा की मौत, भतीजा गंभीर, परिवार में मचा कोहराम

spot_img

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के फतेउल्लाहपुर में तेज रफ्तार कार ने कहर बरपा दिया। हादसे में चाचा की मौके पर मौत हो गई जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।जानकारी के मुताबिक, थाना करंडा क्षेत्र के करंडा गांव निवासी लोचन पासवान (71) अपने भतीजे राममीत पासवान (27) के साथ फतेउल्लाहपुर स्थित अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे। जैसे ही दोनों वाराणसी-गोरखपुर राजमार्ग पर फतेउल्लाहपुर के पास पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का नंबर प्लेट भी मौके पर टूटकर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर लोचन पासवान को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं भतीजा राममीत पासवान निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी गुलैची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और वाहन की पहचान व चालक की तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से टूटे नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page