spot_img

दवा प्रतिनिधियों के संगठन ने मनाया मजदूर दिवस

spot_img

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस यानी 1 मई को दवा प्रतिनिधियों के संगठन यूपीएमएसआरए की गाजीपुर ईकाई द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत लंका मैदान स्थित रामजानकी उद्यान में साथियों के साथ एक सभा आयोजित की गई। जिसकी उद्घघोषणा ईकाई अध्यक्ष साथी चंदन राय ने की एवं संचालन जिला मंत्री साथी मयंक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में राज्य कार्यकारणी सदस्य मो0 अफजल ने मजदूर दिवस की महत्ता को साथियो के बीच बताया और वर्तमान परिदृश्य में दवा प्रतिनिधियों की दुश्वारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया की बिक्री संवर्धन कर्मचारियों को नियोक्ता अवैध तरीके से स्थानांतरित कर रहे हैं, अवैध रूप से उनका काम रोक रहे हैं और अवैध रूप से नौकरी से बर्खास्त कर रहे हैं. वे फर्जी मुद्दे बनाकर कर्मचारियों को वेतन और यात्रा खर्च का भुगतान करने से इनकार कर रहे हैं. नियोक्ता, बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम और अन्य श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं. वे नियमित रूप से कर्मचारियों को धमका रहे हैं और अपमानित कर रहे हैं, राज्य सचिव काम. आर. एम. राय ने बताया की सरकारी अधिकारी अस्पतालों में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के काम को बंद करने के आदेश जारी कर रहे हैं और इस प्रकार उनके काम करने के अधिकार पर हमला करके उनके “जीवन के अधिकार को खतरे में डाल रहे है. उन.होने निम्नलिखित मांगों की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि ,

1) चार श्रम संहिताओं को निरस्त करें और बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्ते) अधिनियम, 1976 सहित मौजूदा श्रम कानूनों को जारी रखें

2) सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की निश्चित अवधि रोजगार (Fixed Term Employment) पर नियुक्ति की अनुमति न दे.

3) बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियमावली बनाएं

4)इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से निगरानी, ट्रैकिंग और गोपनीयता में घुसपैठ को रोके.

5) उत्तर प्रदेश में कार्यरत सेल्स प्रोमोशन कर्मचारियों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाये.

6) सेल्स प्रोमोशन कर्मचारियों को चिकित्सा देखभाल, सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाये.

7) उ.प्र. औद्योगिक विवाद अधिनियम की धारा 2 (2) में संशोधन करें तथा “विक्री संवर्धन कर्मचारी” को “वर्कमैन” की परिभाषा में शामिल करें।

8) सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन के निर्धारण के लिए वेतन बोर्ड का गठन न्यूनतम वेतन प्रति माह रुपये 26910 की घोषणा करें।

9) अस्पतालों और संस्थानों में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के काम करने पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को वापस लें।

10) 1 मई “अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस” को अवकाश घोषित करें।

तत्पश्चात एक बाईक रैली रूप में साथियों के हुजुम के साथ लंका, विश्वेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महआबाग, कचहरी के रास्ते श्रम प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय जाकर उपलब्ध अधिकारी को अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा और कार्यक्रम का समापन मजदूर नित गगनचुंबी नारो और सरकार की मजदूर विरोधी नितियों की जमकर भर्त्सना करते हुए किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, हरिशंकर गुप्ता, आर0एम0 राय, विकास वर्मा, मो0 अफ़ज़ल, मोहित गुप्ता, बी0 के श्रीवास्तव, अनिल यादव, शिवम गुप्ता, सुधीर राय, ज्योतिभूषण, एम0 पी0 राय, मनीष श्रीवास्तव, आनंद जायसवाल, अरुण सहाय, आशिष राय, राजेश राय, अश्वनी राय, कमलेश पांडे, विशाल जायसवाल, कृष्णा कुशवाहा, राहुल यादव, हिम्मत राय, रामजित शर्मा, प्रिंस गुप्ता, बलवंत सिंह, अभिनव राय, एस.के. राय, संत प्रताप, एम0 पी0 राय, आशीष राय, विशाल गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कृष्णा राय, कृष्णा शर्मा, विशाल साहू, रईस आलम, आशीष राय, राजेश राय, रामप्रवेश यादव, सर्वेश मिश्रा,राहुल, प्रेम कुशवाहा, संजय यादव, अश्विनी राय, मनीष श्रीवास्तव, बी0 के0 श्रीवास्तव, अनिल यादव, फहीम मोहसिनी, इत्यादि साथी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता साथी चन्दन राय एवं संचालन ईकाई मंत्री काम. मयंक श्रीवास्तव ने किया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page