spot_img

नहाने गये मासूम की पोखरे में डूबकर मौत, परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़

spot_img

गाजीपुर। जखनिया विकासखंड के राजापुर गांव में रविवार का दिन मातम में बदल गया। मां-बाप की आंखों का तारा, 15 साल का मासूम गोलू अब इस दुनिया में नहीं रहा। खेलते-हंसते पोखरे पर नहाने गया था, पर किसे पता था कि वही पोखरा उसकी जिंदगी की आखिरी मंज़िल बन जाएगा।स्थानीय गांव निवासी गोलू पुत्र संजय राम, अपने दोस्तों संग गांव के पोखरे पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ एक और लड़का भी डूबने लगा। बच्चों की चीख-पुकार सुन पास में मजदूरी कर रहे कुछ लोग दौड़े और दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। एक बच्चे को बचा लिया गया, पर गोलू की सांसें थम चुकी थीं। फिर भी उम्मीद की एक किरण लिए परिजन उसे रायपुर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने साफ कह दिया अब यह बच्चा इस दुनिया में नहीं रहा।जिस वक्त डॉक्टर ने यह शब्द कहे, मां का कलेजा चीर गया। वो बेसुध होकर गिर पड़ीं। बहनों की चीखें अस्पताल की दीवारों को भी कंपा रही थीं। पिता संजय राम, जो खुद दूसरों के लिए मज़दूरी करते हैं, अपने कंधों से अपने बेटे को लौटाकर लाने की आस लेकर गए थे। गोलू पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मासूम हंसी, गांव की गलियों में गूंजने वाली आवाज़ें अब हमेशा के लिए खामोश हो गईं। गांव में ऐसा सन्नाटा पसरा है जैसे किसी ने वक्त थाम दिया हो। लोग एक-दूसरे से नजरें नहीं मिला पा रहे। हर आंख नम है, हर चेहरा उदास।
वहीं बहरियाबाद थाना प्रभारी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page