spot_img

पत्रकार और हास्य कवि विजय कुमार मधुरेश का निधन

spot_img

गाजीपुर। प्रख्यात हास्य कवि एवं पत्रकार विजय कुमार मधुरेश का बुधवार सुबह निधन हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 65 वर्ष के थे और बिरनो थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी थे। वे श्रमजीवी पत्रकार संगठन के जिला महामंत्री भी थे और आदर्श गंगा प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रूहीपुर से हिंदी प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। लगभग दस दिन पहले वे अपने गाजीपुर स्थित आवास पर गिर गए थे, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी। उनका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी राधिका देवी हाल ही में जूनियर विद्यालय से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। उनके एक पुत्र आकाश यादव और चार पुत्रियाँ हैं। जैसे ही यह दुखद सूचना फैली, उनके दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। मधुरेश जी के निधन पर मीडिया जगत में शोक है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page