spot_img

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पत्रकारों ने दिया  पत्रक,पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कारवाई की किया मांग

spot_img

सैदपुर (गाजीपुर): जम्मूकश्मीर के खूबसूरत और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर पहलगाम की वादियों में पाकिस्तान परस्त आतंकियों की नापाक कारस्तानी से पूरा देश आक्रोशित है। महा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने सैदपुर स्थित एसडीएम ऑफिस में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक देकर अपनी मांग महामहिम के समक्ष रखी। तहसील अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा के साथ दर्जनभर पत्रकारों ने इस्लामिक आतंकवादियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए सरकार और सेना का सर्मथन करने को आश्वस्त किया। पवन मिश्रा ने कहा कि आतंक के इतिहास में पहली बार निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर मारा गया। पत्नियों के सामने पतियों को कलमा न पढ़ने पर गोलियों से भून दिया गया। इस प्रकार की जघन्यता कहीं देखने सुनने को नही मिला था। आतंकियों ने सीधे सीधे प्रधानमंत्री मोदी को भी चैलेंज दे दिया। पूरा देश और सभी राजनीतिक पार्टियां केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। अब पाकिस्तान से आर या पार की लड़ाई लड़ने का वक्त आ चुका है। भारतीय सैनिकों के बाजू पाकिस्तानी आतंकियों से बदला लेने के लिए फड़क रहे है। शिवम यादव ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक हरकतों पर सरकार दो बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चुकी है। लेकिन पाकिस्तान परस्त आतंकी अपनी आदत से बाज नही आये इसलिए अबकी बार उनक समूल नाश करना बहुत जरूरी है। शुभम मोदनवाल ने कहा कि 370 हटाने के बाद कश्मीर में हालात सुधरने लगे थे। स्थानीय लोगों का भरोसा भारत सरकार और अपने रोजी रोजगार में बढ़ने लगा था। जिसे बिगाड़ने के लिए आतंवादियों ने यह जघन्य हत्याकांड कर जम्मूकश्मीर के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की नापाक कोशिश किये है इस दौरान पत्रकार पारसनाथ कुशवाहा, मोतीलाल कश्यप, ओमप्रकाश सहित लगभग आधा दर्जन पत्रकार मौजूद रहे ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page