spot_img

पुलिस मुठभेड़ में दो खूंखार गौ-तस्कर गिरफ्तार , दो फरार

spot_img

गाजीपुर। पुलिस ने आज जिले को दहलाने वाले गोकशी गिरोह पर तगड़ा वार किया। थाना बहरियाबाद और थाना सादात की संयुक्त टीम ने मिर्जापुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात गौ-तस्करों को गोली लगने के बाद दबोच लिया। दोनों के कब्जे से दो देसी तमंचे, कारतूस और 11 गोवंश से लदी इंट्रा मैजिक पिकअप बरामद हुई है।

संदिग्ध वाहन को रोका, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश-

बहरियाबाद थाने की टीम जब मिर्जापुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी, तभी नीले त्रिपाल से ढकी एक बिना नंबर की तेज रफ्तार मैजिक पिकअप ने चौंका दिया। जब रुकने का इशारा किया गया, तो चालक ने पुलिस टीम पर ही वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और प्यारेपुर चट्टी की ओर भागने लगा।

दोनों ओर से घेराबंदी, फिर ताबड़तोड़ गोलियां-

सूचना मिलते ही थाना सादात की टीम ने मोर्चा संभाल लिया और मिर्जापुर-सादात मार्ग पर बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया गया। घबराए गौ-तस्करों ने गाड़ी खंभे से भिड़ा दी और उतरते ही पुलिस पर गोलियां बरसाने लगे। लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही धर लिए गए। गिरफ्तार गौ-तस्कर सोनू यादव, निवासी पचरासी, थाना नंदगंज, इस पर गोकशी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत 8 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। सभाजीत उर्फ शालू यादव, निवासी लक्षिरामपुर, थाना बहरियाबाद, इस पर गौहत्या और विद्युत चोरी के गंभीर मामले हैं।

गिरोह का माफीनामा – “हमें माफ कर दो, हमसे गलती हो गई…”

पूछताछ में दोनों बदमाशों ने कबूल किया कि वे पूर्व में कई बार गौ-तस्करी कर चुके हैं और पकड़े जाने के डर से फायरिंग की। शर्मनाक बात यह रही कि दोनों ने गिरफ़्तारी के बाद घिघियाते हुए कहा – “हमें माफ कर दो, हमसे गलती हो गई।”

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page