spot_img

महाकुंभ से लौट रही चार पहिया वाहन ने बस में मारी टक्कर

spot_img

गाजीपुर । नंदगंज थाना क्षेत्र में रेवसा गांव के पास वाराणसी गोरखपुर फोर लेन हाईवे पर आज सुबह 7:30 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार  अर्टिगा वाहन ने आगे खड़े एक वाहन स्कूल बस में टक्कर मार दी, जिससे बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन टक्कर जोरदार थी गाड़ी में सवार लोगो में ड्राइवर समेत एक और व्यक्ति को मामूली चोटे आई हैं, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे लोग प्रयागराज कुंभ से मौनी अमावस्या का स्नान कर पटना की तरफ वापस जा रहे थे, सुबह सड़क पर कोहरा काफी ज्यादा था और बाई तरफ गाड़ी खड़ी थी जो दूर से नहीं दिखी, फोर लेन हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा के ड्राइवर की स्पीड तेज थी, जिससे वह पहले से खड़ी स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दिया  इस भीषण दुर्घटना में ड्राइवर को मामूली चोटे आई हैं और अर्टिगा गाड़ी आगे से पूरी तरह से डैमेज हो गई है, लेकिन कार सवार लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है, लेकिन दुर्घटना के बाद कार में बैठे लोग घबरा गए और साथ चल रहे वाहनों से मोबाइल द्वारा संपर्क कर सूचना दिए, दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ पीछे चल रहे वाहन में बैठे लोगों ने और स्थानीय लोगों ने स्थानीय थाने को सूचना दी है। पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page