spot_img

सैदपुर में दिनदहाड़े खूनी संघर्ष! गोली लगने से युवक लहूलुहान, इलाके में दहशत

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो पक्षों के बीच मामूली विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी। गोली मैनपुर निवासी जय यादव के 25 वर्षीय पुत्र शुभम के सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, दूसरे पक्ष से अनिल यादव उर्फ सिपाही (42) को सिर में गंभीर चोटें आईं। दोनों घायलों को आनन-फानन में सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी के हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद डहरा कला चट्टी की सभी दुकानें बंद हो गईं और पूरा इलाका सन्नाटे में डूब गया। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

Chandauli news वन भूमि पर मेगा एक्शन 250 अवैध कब्जे जमींदोज, 20 हेक्टेयर जमीन मुक्त

संवाददाता विनोद कुमार यादव जीरो टॉलरेंस नीति पर प्रशासन...

You cannot copy content of this page