spot_img

हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा कदम, नाबालिग को गैर जमानती हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

spot_img

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को ऐतिहासिक रूप से एक हिट एंड रन की घटना में नाबालिग को पकड़कर उसके खिलाफ गैरजमानती हत्या का मुकदमा दर्ज करते समाज को जागरूक करने वाला संदेश दिया है, साथ ही इससे अभिभावकों को भी एक चेतावनी मिली है कि वो अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहयोग करें। बीते 3 दिसंबर को बासूपुर स्थित हाईवे से गांव निवासी संजय मिश्र बाइक से जा रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार बाइक से सिकंदरा गांव निवासी एक नाबालिग ने टक्कर मार दी थी। जिसमें संजय की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर दर्ज किए मुकदमे में पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो बाइक को टक्कर मारकर भागने वाले नाबालिग का पता चला। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जब पुलिस ने नाबालिग के परिजनों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बयान दिया कि उन्होंने उसे चाबी नहीं दी थी बल्कि नाबालिग खुद ही चाबी को चोरी से ले गया था और बाइक को बिना उनकी जानकारी के चला रहा था। इस बात का पता चलने के बाद पुलिस ने इसमें सख्त कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने के आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं सहित गैर इरादतन हत्या के आरोप में उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। संभवतः पूरे क्षेत्र भर में इस तरह से हिट एंड रन की घटना में किसी नाबालिग के खिलाफ अब तक गैर इरादतन हत्या का ये पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नाबालिगों द्वारा खतरनाक ढंग से वाहन चलाने व इसके कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में आज हुई ये कार्रवाई अभिभावकों व नाबालिगों में जागरूकता का कारण बनेगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वो अपने बच्चों पर नजर रखें, क्योंकि उनकी थोड़ी सी लापरवाही के चलते किसी की जान चली जाती है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई संतोष यादव व कां. विवेक कुमार रहे।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page