spot_img

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी व आठ माह के बच्चे की मौत

spot_img

गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के लिंक मार्ग से बृहस्पतिवार को घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। परिजनों की चीख- पुकार से गांव में हड़कंप मचा है। कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी और मासूम पुत्र को लेकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग से बाइक गांव के लिंक मार्ग के तरफ लेकर घुमे तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के चपेट में आ गए। जिससे पति- पत्नी और मासूम पुत्र अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने दंपती और मासूम को मृत घोषित कर दिया  इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

नौगढ़ में ग्राम पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिवों के लिए भव्य एक...

You cannot copy content of this page