spot_img

आकाशीय बिजली गिरने से 15 भेंड़ो की मौत,सात घायल

spot_img

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के लौवाडीह के सिवान में आकाशीय बिजली गिरने से 15 भेंड़ो की मौत हो गई वहीं सात भेंड़े बुरी तरह से झुलस गई। मिली जानकारी के अनुसार कुंडेसर निवासी शिवगोविंद पाल पुत्र बाबुआ पाल बृहस्पतिवार को दोपहर बाद जारी बारिश के दौरान लौवाडीह के सिवान में भेड़ चरा रहे थे उसी दौरान तेज चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में उनकी भेड़े आ गई जिससे मौके पर ही 15 भेड़ो की मौत हो गयी तथा सात भेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गए। पशुपालक शिव गोविंद पाल ने बताया कि एक भेड़ की कीमत तकरीबन 10 से 15 हजार के बीच होती है। इस आपदा से लगभग उन्हें दो लाख के आसपास का नुकसान हुआ है। अचानक गिरी आकाशीय बिजली से भेड़ पालक शिव गोविंद पाल को काफी क्षति हुई है। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी के निर्देश पर हल्का क्षेत्र कुडेसर लेखपाल आकांक्षा यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली । भांवरकोल के पशु चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर घायल भेड़ो का इलाज किया और भेड़ों के जल्द स्वस्थ होने का आश्वासन दिया ।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page