spot_img

आगलगी से 10 झोपड़ियां राख, शादी के लिए रखा सामान स्वाहा

spot_img

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के वीरपुर के मौजा चक भागों में शुक्रवार की दोपहर 11:30 के करीब लगी आग में 10 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गई और लाखों का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वीरपुर के मौजा चकभागों में श्यामनारायण यादव पुत्र सिंहासन यादव की रिहायशी झोपड़ी में आग सबसे पहले लगी और देखते-देखते अन्य लोगों के झोपड़ियां को अपने आगोश में ले लिया। जिसमें चारपाई पशुओं का चारा, छांटी उपले आदि जले हैं।इस आग लगी की घटना में श्याम नारायण की बेटी सुधा की शादी 6 मार्च को रेवतीपुर क्षेत्र के किसी गांव में तय थी। शादी में देने के लिए श्याम नारायण ने अनेक सामान इकट्ठा किए थे जो इस घटना में जलकर स्वाहा हो गया और लाखों रुपए के नुकसान हो गया। जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। अन्य लोगों की झोपड़िया में राजेश्वरी पत्नी सखरज यादव की एक झोपड़ी एवं गृहस्थी का सामान, रमेश यादव नागेश्वर यादव के एक-एक झोपड़ी और गृहस्थी का सामान, सीताराम यादव एवं वीरेंद्र के एक-एक झोपड़ी एवं गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मकामी लोगों ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान श्याम नारायण का ही हुआ है।आग की लपटे उठता देख आसपास के लोग तेजी से घटनास्थल की तरफ दौड़े और आग बुझाने के लिए हर संभव प्रयास में लगे गए।लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। आग लगने की सूचना पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद डॉ. हर्षिता तिवारी नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया, सीओ, थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता तिवारी ने अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। क्षेत्रीय लेखपाल राहुल कुमार एवं राजेश रंजन ने बताया कि अग्नि पीड़ितों की त्वरित मदद में कंबल एवं राशन की व्यवस्था की गई है तथा अन्य सरकारी सहायता के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page