spot_img

एक साथ जली चार चिताएं,   काशीदास पूजन में करंट से हुआ हादसा: सिपाही समेत चार की मौत,

spot_img

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार को सुबह आस्था के बीच करंट का कहर टूट पड़ा। काशीदास बाबा के पूजन के दौरान मंडप लगाने में इस्तेमाल गीला बांस हाईटेंशन लाइन से छू गया। पलक झपकते ही सिपाही समेत सात लोग करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही चार की मौत हो गई। गांव में कोहराम मच गया, चीख-पुकार से माहौल गूंज उठा।मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह डंडों से झुलसे लोगों को बिजली से अलग किया और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में सिपाही, उसका भाई और दो अन्य युवक शामिल हैं — चारों यादव समाज से थे। एक साथ चार चिताएं जलने से गांव गम में डूब गया।

झंडे में पल्लव बांधने के दौरान टूटी चार जिंदगियां:

मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में सुरेंद्र यादव के घर पर काशीदास बाबा का पूजन चल रहा था। केले और बांस से मंडप सजाया गया था। एक बांस पर झंडा पहले से लगा था। सुबह करीब साढ़े सात बजे उसमें आम की पल्लव बांधने के लिए बांस को झुकाया गया। जब दोबारा बांस को खड़ा किया गया तो वह ऊपर से गुजर रही 55 फीट ऊंची हाईटेंशन लाइन (4 लाख वोल्ट) से टकरा गया।
बांस को थामे 10 में से सात लोग करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से बांस बीच से जलकर टूट गया। घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। करीब 200 लोग वहां मौजूद थे। कुछ युवकों ने डंडों से बांस को हटाया और बिजली विभाग को सूचना दी। सप्लाई बंद कराई गई, लेकिन तब तक जानें जा चुकी थीं।

सिपाही की मौत पर रो पड़ी पत्नी, बहन का बुरा हाल:

सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी और बहन अस्पताल भागी चली आईं। पत्नी बेहोश होकर गिर पड़ी, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों शवों को देख गांव में मातम पसर गया। पूरे जिले में इस हादसे की चर्चा है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page