spot_img

कंटेनर और  पिकअप में हुई जबरदस्त टक्कर, दोनों के चालक घायल

spot_img

नन्दगंज। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा से पहले सोमवार को अपरान्ह तीन बजे कन्टेनर तथा पिकप में आमने-सामने टक्कर होने से दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस दोनों घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र सैदपुर में ले गयी  जानकारी के अनुसार सोमवार को अपरान्ह तीन बजे गाजीपुर से वाराणसी की तरफ जा रही कन्टेनर गाड़ी अचानक डिवाइडर को तोड़ते हुए गलत साइड पर चली गयी। उसी समय वाराणसी की तरफ से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों गाड़ियों के चालक बुरी तरह घायल हो गये। जिन्हे पुलिस सैदपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती करायी  थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि सम्भवत: कंटेनर के चालक को झपकी आ गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए गलत साइड चली गयी । उसी समय अपने साइड से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गयी। घायलों को सैदपुर अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया है‌।घटना स्थल पर पुलिस मौजूद है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news, जांच के घेरे में PWD अधिकारी , DM ने टीम गठित कर बैठाईं जांच, 10 दिन में मांगा रिपोर्ट,ओल्ड गढ़ई नदी पर...

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा नियामताबाद,ओल्ड गढ़ई नदी पर पीडब्ल्यूडी...

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

You cannot copy content of this page