spot_img

ग्रामीणों ने शराब की नई दुकान का किया विरोध

spot_img

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के हरदासपुरखुर्द गांव में नई देसी शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं सहित सैकड़ों बुजुर्गों ने दुकान के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान मुख्य रास्ते पर स्थित है, जहां से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग आते-जाते हैं। उनका मानना है कि दुकान खुलने से गांव में अशांति फैलेगी और युवाओं को शराब की लत लग सकती है। साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई। विरोध का एक बड़ा कारण दुकान का स्थान भी है। यह कृषक महाविद्यालय से मात्र 200 मीटर दूर है। इतनी ही दूरी पर सरकारी छात्र हॉस्टल है और 100 मीटर की दूरी पर कोचिंग सेंटर स्थित है। दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष के.पी. सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत करें। यदि दुकान मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती, तो उसे तुरंत हटवा दिया जाएगा। आबकारी इंस्पेक्टर राहुल सरोज का कहना है कि दुकान मानकों के अनुसार खोली जा रही है। उन्होंने बताया कि दुकान मुख्य हाइवे से सटी है, लेकिन इसका मुख्य द्वार पीछे की तरफ होगा। थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और उच्च अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को उठाने का निर्णय लिया।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

नौगढ़ में गैस घोटाले की आशंका गहराई, बिना बुकिंग ‘डिलिवरी सफल’—बरहुआ भारत गैस एजेंसी का मामला संज्ञान में

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चंदौली):तहसील क्षेत्र नौगढ़ में रसोई गैस...

Chandauli news, जुआ मामले में चौकी के पूर्व कांस्टेबल कारखास का फोटो वायरल, चर्चा लोकेशन का ले रखा ठेका,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली मुगलसराय जुआ खेलने और...

Chandauli news, जुआ मामले में भाजपा नेता सहित एक दर्जन से अधिक, मुकदमा दर्ज ,सफेदपोशों का आ रहा है नाम,?

व्यूरो रिपोर्ट रविशंकर मिश्रा चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना...

Chandauli news अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दू नववर्ष

संवाददाता विरेन्द्र प्रताप सिंह चंदौली: उत्तर प्रदेश के जनपद...

You cannot copy content of this page