spot_img

ज्योति फाउंडेशन ने 1100 कंबल वितरित कर पेश की मिसाल, डा. एके मिश्रा ने दिए स्वास्थ्य सलाह

spot_img

गाजीपुर। शनिवार को ज्योति फाउंडेशन के कंबल वितरण कार्यक्रम का समापन ग्राम बल्लीपुर, भैरोपुर में हुआ। इस अवसर पर फाउंडेशन के मार्गदर्शक और प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ए. के. मिश्रा ने गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य का हालचाल लिया और ठंड से बचाव के लिए सुझाव दिए। डॉ. मिश्रा ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा, “ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल देकर फाउंडेशन ने सराहनीय कार्य किया है। इससे दूसरों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। यदि हर सक्षम व्यक्ति जरूरतमंदों की मदद करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।” ज्योति फाउंडेशन ने 1 जनवरी से 18 जनवरी तक लगातार 1100 कंबलों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य ठंड से प्रभावित गरीबों और असहाय लोगों को राहत पहुंचाना था। फाउंडेशन के इस कदम की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष सर्वेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजय दुबे, अवनीश, लाल साहब, ओम द्विवेदी, रितेश पांडेय, राजा और अरविंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंडेशन की इस पहल को सफल बनाने में योगदान दिया

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page