spot_img

ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, ट्रेलर का ड्राईवर घायल

spot_img

गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंधऊ के पास बीती रात ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं ट्रक ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। हादसे के बाद गाजीपुर-मऊ मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रक गाजीपुर से मऊ की तरफ जा रहा था, जबकि मऊ की तरफ से एक ट्रेलर गाजीपुर की ओर आ रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के बिराईच मोड़ के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया, जबकि ट्रेलर ड्राइवर अपने केबिन में बुरी तरह फस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

spot_img

Share post:

चर्चित ख़बरें

ख़बरें यह भी
Related

Chandauli news UGC के समर्थन में नौगढ़ बार का बुलंद ऐलान, अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ चन्दौली।नौगढ़ तहसील मुख्यालय पर उस समय...

Chandauli news बच्चों का निवाला गटक रहे ग्राम प्रधान, एसडीएम के निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता विनोद यादव नौगढ़ (चन्दौली)।तहसील नौगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय...

Chandauli news नौगढ़ में अधिवक्ताओं की ताकत का भव्य प्रदर्शन

बार एसोसिएशन शपथ समारोह में गूंजी न्याय और संविधान...

You cannot copy content of this page